Skip to main content

श्रमिकों को बर्खास्त करने पर कांग्रेसियों ने एसईसीएल के खिलाफ की नारेबाजी, आंदोलन की चेतावनी दी

सर्विस रिकॉर्ड की कमियों पर शिकायत के बाद श्रमिकों को बर्खास्त करने जाने से नाराज विधायक डाॅ. विनय जायसवाल ने एसईसीएल जीएम आॅफिस के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे विधायक ने यहां जमकर नारेबाजी की और जीएम ऑफिस के बाहर जमीन पर बैठ गए और विरोध के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गए। इस दौरान जिन्होंने मास्क भी लगाया था, उसे भी हटा दिया। विधायक जायसवाल ने कहा कि मात्रात्मक त्रुटियां और सर्विस रिकार्ड में कमियां खोजकर एक संयंत्र के तहत श्रमिकों को बर्खास्त किया जा रहा है, जो गलत है। यह श्रमिक कई साल से कंपनी में अपनी सेवा देते आ रहे हैं, जिन्हें अब सर्विस रिकार्ड की कमियों पर ब्लैक मेल किया जा रहा है। आगे कहा कि डेढ़ साल से कंपनी के साथ सिर्फ बातचीत चल रही, बावजूद इसके कंपनी अशिक्षित श्रमिकों को परेशान कर रही है। बहाली के समय कंपनी की लापरवाही का खामियाजा श्रमिकों को भुगतना पड़ रहा है। करीब आधे घंटे के विरोध-प्रदर्शन के बाद विधायक ने नवपदस्थ जीएम से इस पर चर्चा की।
विधायक बोले- संलिप्त अफसरों पर हो कार्रवाई
विधायक जायसवाल ने बताया जीएम से सार्थक चर्चा हुई है कि कंपनी कई साल सेवा देने वाले श्रमिकों व उनके परिजन के बारे में सोचते हुए इस परेशानी का कोई विकल्प तलाश करें। अन्यथा आगे श्रमिकों के बर्खास्त होने पर कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congressmen warn of agitation, slogans against SECL when workers are dismissed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fnQzpi
via

Comments