मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरुवा, बाड़ी योजना के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत कुटेला में विधायक किस्मत लाल नंद ने गोठान का उद्घाटन किया। इस योजना के तहत ग्राम पंचायतों में गोठान निर्माण कर गाय, बैल एवं घरेलू पशुओं के लिए चारागाह उपलब्ध कराया जाना है। इस अवसर पर विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष अमृत लाल पटेल द्वारा वृक्षारोपण भी किए गए। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल, विधायक के सहयोगी जयंत चौधरी, बलराम भोई, प्रफुल्ल भोई,सतीश साहू, शिवानी गुप्ता, हरप्रीत छाबड़ा, बीआरपी. गायत्री यादव, जनपद पंचायत सरायपाली सचिव संघ अध्यक्ष नेहरू लाल पटेल आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i0Z0Ji
via
Comments
Post a Comment