सप्ताहिक बाजार को शुरू करने के लिए व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम से मुलाकात की। बाजार गीदम, बारसूर व तुमनार जो कि कोरोना महामारी की वजह से हुए लॉक डाउन से अब तक बंद है। इससेे कई व्यापारी परेशान हैं। व्यापारियों को बाजार बंद होने की वजह से उनके घर की आर्थिक स्थिति पर अब बुरा असर पड़ना शुरू हो चुका है। इन छोटे व्यापारियों का कहना है कि यदि अब भी बाजार शुरू नहीं किया गया तो घर की आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो जाएगी। बाजार हाट बंद होने की वजह से अब भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यदि अब भी बाजार शुरू नहीं होते हैं तो इस तरह की और भी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। छोटे व्यापारियों को काफी परेशानी कैा सामना करनैा प़ड़ रहा है। आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। इन छोटे व्यापारियों की सुध लेते हुए आज व्यापारी संघ की एसडीएम से मुलाकात के सकारात्मक नतीजे भी निकलकर सामने आए हैं। एसडीएम ने शोशल डिस्टेंसिंग व मास्क जैसी अनिवार्य शर्तो के साथ साप्ताहिक बाजार हाट शुरू करने की अनुमति दे दी है। व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों ने एसडीएम से मुलाकात के उपरांत तहसीलदार गीदम से मुलाकात कर उन्हें एसडीएम दंतेवाड़ा की बात से अवगत करवाया। तहसीलदार ने भी व्यापारी संघ के सदस्यों को आश्वासन दिया है कि साप्ताहिक बाजारों को शुरू करने के लिए एक-दो दिन में उचित निर्णय लेकर सूचित कर दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g6vgsI
via
Comments
Post a Comment