जिला पंचायत सीईओ डॉ. संजय कन्नौजे ने इच्छापुर हायर सेकंडरी स्कूल में मर्दापोटी क्लस्टर के 13 गांव मनकेसरी, मर्दापोटी, ईरादाह, नवांगाव भांवगीर, ईच्छापुर, गढ़पिछवाड़ी, आतुरगांव के सरपंच-सचिव, उद्यान विभाग, कृषि विभाग व जनपद सीईओ की बैठक ली। इसमें 13 गांवों में चल रहे विभिन्न कार्यो की समीक्षा की गई। मनरेगा के तहत संचालित डबरी निर्माण, तालाब गहरीकरण, मुर्गी शेड, नरवा कार्य, गौठान निर्माण, स्व-सहायता समूहों की ओर से संचालित गतिविधियों के संचालन की प्रगति सरपंच सचिवों से ली।
आतुरगांव, इच्छापुर, नवागांव भांवगीर के सरपंचों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र कंडम होने पर नए भवन की मांग रखी गई। इस पर जनपद सीईओ को प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए भेजने कहा गया। इन गांवों की स्व-सहायता समूहों को मुर्गी पालन कर अंडा सुपोषण केंद्र में दिए जाने प्रेरित किया गया। इसके लिए मुर्गी शेड का प्रस्ताव बनाने कहा गया। सीईओ ने वन भूमि को आवर्ती चराई के रूप में फॉरेस्ट विभाग से प्रस्ताव बनाकर भेजने कहा गया।
सीईओ ने 07 पंचायतों के 13 गांव के सभी सरपंच को अपने गांव के समग्र विकास के लिए पंचायत क्षेत्र, कृषि, उद्यान, वनोपज क्षेत्र में क्या-क्या कार्य कर सकते हैं इसकी कार्ययोजना तैयार करने कहा। बैठक में नवागांव भावगीर सरपंच नरसु मंडावी, मनकेसरी सरपंच ममता सेरवे, गढ़पिछवाड़ी सरपंच गोविंद दर्रो, आतुरगांव शिशुपाल पोटाई, इच्छापुर सरपंच प्रतिमा तेता, ईरादाह सरपंच दीपक नेताम, कांकेर जनपद सीईओ यूके पामभाई व अधिकारी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37rYPl9
via
Comments
Post a Comment