Skip to main content

कंटेनमेंट जोन में खोलीं दुकानें, ठेलों पर मजे से खाना-पीना, घर में भूलने लगे मास्क

कोरोना मरीजों के मामले में सरकारी एजेंसियों की कार्यप्रणाली और बाकी लोगों का बर्ताव दहशत बढ़ाने के साथ-साथ समाज में अजीब हालात पैदा कर रहा है, इसके बावजूद कोरोना संक्रमण के मामले में लोग भी लापरवाही की सारी हदें तोड़ने लगे हैं। राजधानी में तकरीबन सारी दुकानें खुल गई हैं, अधिकांश दुकानदार और ग्राहक सावधानी बरत रहे हैं लेकिन कुछ लोगों की लापरवाही चौंकाने वाली है। भास्कर टीम ने शहर का जायजा लिया और पाया कि कई कंटेनमेंट जोन में लगे बेरिकेड लोगों ने ही तोड़ दिए हैं और भीतर दुकानें तक खुल गई हैं। तमाम प्रतिबंधों के बावजूद बाइक में बिना मास्क के तीन-तीन सवारी जैसे नजारे अाम हैं। चाट-गुपचुप के साथ खाने-पीने की सामग्री पार्सल करवाकर ले जाने का निर्देश है, लेकिन लोग ठेलों में ही अाराम से खा रहे हैं।
लोगों को सारी सावधानियां इसलिए बताई जा रही हैं, ताकि संक्रमण न फैले। पिछले 10 दिन में शहर में संक्रमण तेजी से फैला है, इसके बावजूद ऐसी लापरवाहियां जमकर हो रही हैं। दो दिन पहले अश्वनी नगर में कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद मेन रोड को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए बेरिकेड्स लगाकर सील कर दिया गया, लेकिन सोमवार को बेरिकेड टूटे मिले। भीतर कुछ दुकानें भी खुली थीं। इसी तरह, राजकुमार कॉलेज सामने चाट-पानीपुरी दुकान में भीड़ नजर अाई और सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था ही नहीं था। वहां 12 लोग एक साथ चाट खाते देखे गए। सदर के सद्दानी चौक पर भी नाश्ते की दुकानों के सामने भीड़ है और पार्सल के बजाय लोग वहीं खा रहे हैं। शहीद स्मारक भवन के सामने एक चाट दुकान में एक साथ 8 लोग चाट खाते नजर अाए। पान-चाय, अंडा और नाश्ते के साथ-साथ शराब दुकानों में भी सारे नियमों की धज्जियां उड़ा दी गई हैं। ऐसे उल्लंघन पर प्रशासन की टीमें कार्रवाई करती भी नजर नहीं आरही हैं।

भास्कर एक्सपर्ट :डॉ. नितिन एम नागरकर डायरेक्टर एम्स

वायरल लोड अब बढ़ाभारी पडे़गी लापरवाही
अब राजधानी समेत प्रदेशभर से आने वाले मरीजों में वायरल लोड बढ़ रहा है। एक तरफ हालात चिंताजनक हो रहे हैं तो दूसरी ओर बहुत सारे लोग अनलाॅक के मोड में सावधानियां भूल गए हैं। घरों से लेकर बाजारों तक लापरवाही बढ़ने लगी है। लोग सुरक्षा और सावधानी के सामान्य प्रोटोकाॅल का पालन भी नहीं कर रहे हैं। फिजिकल डिस्टेंसिंग और कंटेनमेंट जोन जैसे व्यवस्था इसीलिए बनाई गई, ताकि लोग सुरक्षित रहें। सावधानी बरतना अब बेहद जरूरी हो गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shops opened in the Containment Zone, eating and drinking on snacks, forgetting masks at home


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z1FROB
via

Comments