Skip to main content

नहीं निकली रथयात्रा, महाप्रभु के मंदिर में भक्तों को दिए दर्शन

इस साल महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा पर कोरोना का असर दिखाई दिया । सालों बाद मंगलवार को होने वाली रथ यात्रा नहीं निकाली जा सकी। कोविड- 19 कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव के रोकथाम के लिए उत्कल समाज विकास परिषद ने इस साल रथ यात्रा संचालन न करने का निर्णय लिया था।
राघव मंदिर से गाजे बाजे के साथ जय जगन्नाथ के नारे के साथ भगवान जगन्नाथ बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की रथ इस बार बाहर न निकालकर मंदिर परिसर में ही रथ यात्रा की परंपरा पूर्ण की गई। ज्ञात हो इस 09 दिन चलने वाली पावन पर्व में सर्वप्रथम गुंडिचा रथ यात्रा के दिन भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की रथ को नगर के फुटबॉल ग्राउंड स्थित उत्कल भवन में ले जाया जाता था।इस वर्ष ऐसा न कर राघव मंदिर परिसर में ही उत्कल समाज के अध्यक्ष आर एन साहू एवं सचिव देवराज लेंका द्वारा सोने की झाड़ू से झाड़ू लगाने की परंपरा “छेरा पहँरा” पूरी की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fQ31y5
via

Comments