सेल और आरआईएनएल के इकाइयों के नियमित कर्मियों व ठेका श्रमिकों की मांगों को लेकर भिलाई स्टील मजदूर सभा (एटक) ने प्रदर्शन किया और चेयरमैन के नाम ज्ञापन सौंपा। मांग में वेतन समझौता पर जल्द से जल्द चर्चा शुरू करने की मांग प्रमुख है। भिलाई स्टील मजदूर सभा (एटक) के जनरल सेक्रेटरी का. विनोद कुमार सोनी ने बताया की ऑल इंडिया स्टील वर्कर्स फेडरेशन (एटक) द्वारा पूरे सेल व आरआईएनएल तथा उनके इकाइयों व खदानों में कार्यरत समस्त स्थाई कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद आईआर के अफसर को सेल चेयरमैन के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यूनियन की मांग है कि सेल कर्मियों का 1 जनवरी 2017 से लंबित वेतन समझौता जल्द शुरू किया जाए। ठेका श्रमिकों को भविष्य निधि के साथ वेतन भुगतान करने मांग की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dJU2gN
via
Comments
Post a Comment