भाजपा कांकेर शहर मंडल की बैठक सोमवार को कमल सदन में हुई। बैठक पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा की उपस्थिति व शहर मंडल अध्यक्ष दीपक खटवानी की अध्यक्षता में हुई। मटियारा ने कहा कि 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने प्रथम कार्यकाल में गरीबी उन्मूलन से संबंधित अनेक योजनाएं प्रारंभ की,जिससे गरीबों को बहुत लाभ मिला। आज हम केंद्र की भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूरे होने पर पिछले एक साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार की ओर से किए गए कार्यों को जनता के बीच ले जा रहे हंै। आईटी सेल के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र भाऊ व निपेंद्र पटेल ने बताया 21 जून को भाजपा के अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विचार नेताम व अन्य नेताओं द्वारा वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जाएगी। इसको लेकर कार्यकर्ताओं को तकनीकी व मोबाइल एप की जानकारी दी गई। सभी को नीचे स्तर तक इसकी जानकारी पहुंचाने कहा गया।
वर्तमान में कोरोना महामारी के इस दौर में भीड़ जमा कर जनता को संबोधित करना संभव नहीं हैं। लिहाजा आज भाजपा की सभी बैठकें व रैली वर्चुअल वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से हो रही है। इसमें मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाई जा रही है। पूर्व विधायक मारकोले ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां व राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलताएं कार्यकर्ताओं को बताई। कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकाल मंत्री राजीव लोचन सिंह ने भी संबोधित किया।
बैठक में अर्जुन कावड़े, जेएम जैन, अनिता सोनी, विवेक परते, चंद्र प्रकाश ठाकुर, उषा ठाकुर, मीरा सलाम, राजा देवनानी, गिरधर यादव, संजीव सोनी, छत्र प्रताप दुग्गा, पप्पू मोटवानी, जागेश्वरी साहू, मीना ऊके, सुषमा गंजीर, शैलेंद्र शोरी, नीलू तिवारी, राकेश शर्मा, डोलेश जैन, जयंत अटभैया आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YCA022
via
Comments
Post a Comment