Skip to main content

नदी-नाले उफान पर, कहीं दीवार धसकी कई जगह पेड़ गिरे, जिले में अलर्ट जारी

लगातार बारिश से जिले के नदी नाले उफान पर हैं। दुर्गूकोंदल-पखांजूर मुख्य मार्ग पर बहने वाली कोटरी नदी में जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। भानुप्रतापपुर क्षेत्र में बहने वाली खंडी नदी में जल स्तर बढ़कर पुल के करीब तक पहुंच गया है। चवेला नदी पुल के भी करीब तक पानी पहुंच गया है। चारामा क्षेत्र की महानदी भी अपने पूरे उफन रही है। इधर भानुप्रतापपुर ब्लॉक में कहीं दीवार धसक गई तो कहीं घऱ पर पेड़ गिर गया। इधर नदियों में बढ़तेे जलस्तर को देखते प्रशासन ने अलर्ट जारी करते मैदानी कर्मचारियों को अपने क्षेत्र की नदियों का लगातार निरीक्षण करने कहा है।
लगातार बारिश से पोडगांव-मासबरस मार्ग पर कॉलोनीपारा के पास पेड़ गिरने से बिजली का एक पोल तथा तार टूट कर गिर गया। अंतागढ़-चारगांव मार्ग में कूहचे नाला पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। अंतागढ़ भानुप्रतापुर शार्टकट मार्गमें शिव मंदिर के पास से नाला पर बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।
गावों में बिजली घंटों बंद रही, वार्ड 12 में दीवार धसकी : लगातार बारिश से अंदरूनी क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। भानुप्रतापुर नगर में भी सुबह 5 घंटे बिजली बंद रही। ग्रामीण क्षेत्र बंासला, केंवटी, भीरागंाव, चवेला, उत्तामार, तुडग़े, घोटिया, परवी, पेवारी में रविवार रात्रि से बिजली बंद थी जो दोपहर 2 बजे चालू हो पाई। वार्ड क्रमांक 12 निवासी चैनबाई पटेल के घर की दीवार धसक गई। आसुलखार में अनिल जायसवाल के घर करंज का पेड़ गिर गया।
बोए गए बीज खराब होने का खतरा : खेतों में पानी भरने से बोए गए धान बीजों के सडऩे की आशंका है। लगातार हो रही बारिश से धान बोनी प्रभावित हुई है। पिछले दो तीन दिनों में जिन्होने बोनी की थी उनके धान सड़ने का खतरा है।

पुल अधूरा, कोड़ेकुर्से के 40 गांव प्रभावित
कोड़ेकुर्से कोटरी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। कोटरी नदी में पुल निर्माण लॉकडाऊन की वजह से इस साल पूरा नहीं हो पाया। यही कारण है की नदी उस पार के 40 गांवों को इस साल भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कोड़ेकुर्से क्षेत्र से ब्लॉक मुख्यालय दुर्गूकोंदल की दूरी मात्र 17 किमी है नदी में पानी होने परलोगों को हामतवाही-बड़गांव घूमकर दुर्गूकोंदल पहुंचने में 50 किमी सफर तय करना पड़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
On river rivulets, trees fell in many places due to wall, alert issued in the district


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BA2Gkc
via

Comments