सेंट्रल जीएसटी के 35 अफसर लगातार चार दिन तक सिगरेट का फिल्टर बनाने वाली कंपनी में डटे रहे। रेलवे माल गोदाम में उसके हर दिन पार्सल जाने वाले सामान के साथ रसमड़ा और टेडेसरा स्थित शाखा में भी छानबीन की। इस दौरान टीम को बिना ई वे बिल के सामान बाहर भेजने, उसका इनवॉयस नहीं बनाने और बिना लेबल वाले फिल्टर भेजने से संबंधित दस्तावेज मिलना बताया जा रहा है।
इन सारी चीजों को ध्यान में रखते हुए जांच अधिकारी कंपनी के सेंट्रल जीएसटी से संबंधित सारे दस्तावेज दफ्तर लेकर आ गए हैं। शुक्रवार शाम से पेपर्स की जांच में अफसर जुटे हैं। इससे विभाग को टैक्स के रूप में भारी रकम मिलने की उम्मीद है। सेंट्रल जीएसटी की टीम जांच में जूटी है।
टीम को जानकारी नहीं दे सका कंपनी का संचालक
सेंट्रल जीएसटी की टीम ने मंगलवार की दोपहर रेलवे माल गोदाम से जांच की कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में ही भारी मात्रा में फिल्टर मिला। वहां उपस्थित कंपनी के कर्मचारी से उससे संबंधित पेपर्स की मांग की गई तो वह नहीं बता सका। इससे अफसरों का शक और गहरा गया।
सिगरेट के साथ रूम फ्रेशनर के फिल्टर मिले
जांच के दौरान सिगरेट में उपयोग किए जाने वाले फिल्टर के साथ रूम फ्रेशनर और हुक्का में उपयोग में लाए जाने वाले फिल्टर मिले। वित्त अफसरों को बुलाया गया। अब पेपर्स खंगाल रहे हैं। इसमें देखा जा रहा है कि कब से कारोबार चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NxrZqb
via
Comments
Post a Comment