Skip to main content

इंद्रावती का जल राम मंदिर बनाने में होगा इस्तेमाल

अयोध्या में प्रस्तावित श्रीराम मंदिर के लिए माईं दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण की मिट्टी और बस्तर की प्राण दायिनी इंद्रावती नदी का जल भेजने बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एकत्र किया। माईं दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण की मिट्टी और महादेव घाट पहुंचकर इंद्रावती नदी के जल से मंदिर निर्माण के दौरान बनने वाले गर्भ गृह की नींव में रखा जाएगा। इसके लिए सभी सदस्य पहले माईं दंतेश्वरी मंदिर में जुटे जहां उन्होंने प्रांगण की मिट्टी जमा की। इसके बाद इंद्रावती नदी पहुंचकर उन्होंने एक बोतल में जल भरा। इसके बाद इसे वे विशेष वाहन से अयोध्या भेजा जाएगा। इस दौरान मिट्टी और जल को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रखा गया। इस दौरान रवि ब्रह्मचारी, सरिता यादव, हरि साहू, अर्जुन सिंह परिहार, अनिल अग्रवाल, प्रमोद यादव, होमेश राठाैर, आशीष कोटक, देवा कश्यप, अमन शर्मा, संजू यादव, अंजनी कुमार शुक्ल सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Water of Indravati will be used to build Ram temple


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XNMzZc
via

Comments