Skip to main content

सरकारी जमीन पर बन रही है बिल्डिंग, युकां करेगी आंदोलन

नगर के वार्ड क्र. 3 में शासकीय जमीन में करोडों रुपए की लागत से बनी अवैध बिल्डिंग को तोड़ने की मांग को लेकर युवक कांग्रेस ने तहसीलदार आनंद नेताम को ज्ञापन सौंपा गया। कार्रवाई नहीं होने पर युकां द्वारा उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। युवक कांग्रेस अध्यक्ष युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राज वाधवानी ने कहा कि नगर के एक व्यक्ति द्वारा शासकीय जमीन पर करोड़ों की लागत से अवैध बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। इसको लेकर नगर पंचायत व तहसील ऑफिस भानुप्रतापपुर द्वारा कार्य स्थगन का आदेश दिया गया था, लेकिन इसकी अवहेलना करते हुए आज तक काम बंद नहीं किया गया। अब तक तीन मंंजिल की अवैध बिल्डिंग खड़ी की चुकी है। यह शासकीय जमीन बाजार हाट में गरीब व्यपारियों को दी गई थी, जो आज स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। इसको लेकर 4 फरवरी को मुख्यमंत्री से उनके भानुप्रतापपुर प्रवास के दौरान पार्षदों ने शिकायत की थी। इसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जल्द अवैध बिल्डिंग नहीं तोड़ी जाती तो युवक कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पार्षद नरेंद्र कुलदीप, रूपेश मरकाम, पार्षद भगवान सिंह कुंजाम, जितेंद्र बेजामिन, विजय धामेचा, हितेश तिवारी, सीमा सेन गुप्ता, सुरेश पंजवानी, त्रिलोक चोपड़ा, नवनीत ठाकुरे आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y5vPwK
via

Comments