गलवान वैली में शहीद हुए जवानों के सम्मान में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 50वां जन्मदिन पूरे प्रदेश में सादगी के साथ मनाया गया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर जरूरतमंदों की मदद की। कहीं राशन बांटा तो कहीं मास्क और सेनिटाइजर वितरण किया। शहर जिला कांग्रेस ने राजधानी में पुलिस, सफाई कर्मियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं को फेस शील्ड दिया। मजदूरों में मास्क, सेनिटाइजर और भोजन वितरण भी किया। युवा कांग्रेस ने राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम मेंजरूरतमंदों को कोरोना किट दिया। वहीं, एनएसयूआई के सदस्यों ने रक्तदान किया।
शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि राहुल गांधी इस कोरोना काल में लोगों की आवश्यकता को भली-भांति जानते हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन में पुलिस, डाॅक्टर, सफाई कर्मियों को फेस शिल्ड, मास्क, सेनिटाइजर उपलब्ध कराया गया। मजदूरों में भोजन बांटा गया। गांधी मैदान के पास तैनात पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मचारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फेस शील्ड बांटा गया। राहुल गांधी के जन्मदिन पर छग युवा कांग्रेस ने गरीब और निराश्रितों को राशन पैकेट, हैंड ग्लब्स, सेनिटाइजर मुहैया कराया। मजदूरों को सेफ्टी जैकेट, गम बूट्स दिए। वहीं एनएसयूआई ने प्रदेशभर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। राजधानी में आयोजित शिविर में 147 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान पीसीसी उपाध्यक्ष गुरमुख सिंह होरा, शैलेश नितिन त्रिवेदी, शकुन डहरिया, किरणमयी नायक, चंद्रशेखर शुक्ला, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, विकास तिवारी, अमित श्रीवास्तव, कोको पाढ़ी, आकाश शर्मा, हनी बग्गा, बंशी कन्नौजे, विक्रांत शिर्के आदि उपस्थित थे।
मेयर-सभापति ने किया पुलिस का सम्मान

महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे और नवीन चंद्राकर ने काेतवाली पुलिस स्टाफ और सफाई कर्मचारियों को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। मास्क और हेलमेट भी दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hM9JXW
via
Comments
Post a Comment