बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र पर दी जाने वाली सेवाओं का निरीक्षण डीपीओ रेखा कुमारी ने गुरुवार को किया। जिसको लेकर मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 18 रानीगंज के बच्चे एवं पोषक क्षेत्रों को लाभार्थियों की सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का भी निर्देश दिया। डीपीओ रेखा कुमारी ने अभिभावकों को नियमित रूप से बच्चों के साथ ही खुद भी हाथ धोने और नाखून काटने की सलाह दी। बताया कि आईसीडीएस द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से विभिन्न सेवाओं का लाभ पोषक क्षेत्रों के लाभार्थियों को दिया जा रहा है। जिसमें एलएस, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका के कार्यों सहित कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री वंदना योजना, टीएचआर वितरण, गृह भ्रमण, पोषाहार वितरण का जायजा लिया। मौके पर एलएस कंचन कुमारी, पंसस देवेंद्र आदि थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/307Tmyi
via
Comments
Post a Comment