Skip to main content

चांपा रोड की मरम्मत बारिश में धुली, फिर होगी दिक्कत

कोरबा-चांपा नेशनल हाईवे सड़क की मरम्मत बारिश में धुल गई। एक सप्ताह पहले ही पेच वर्क कराया गया था। वह भी उखड़ गया। बारिश थमने के बाद डामरीकरण से ही राहत मिल पाएगी। इसके लिए दो से तीन दिन भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगानी पड़ेगी। नहीं तो तीन महीने बारिश तक इंतजार करना पड़ेगा।
अभी गड्‌ढों के बीच ही लोगों को आवाजाही करनी पड़ेगी। चांपा मार्ग की मरम्मत का काम 3 चरणों में चल रहा है। बरबसपुर से सीतामढ़ी गोमाता चौक तक मरम्मत का काम नगर निगम ने कराया है। इसकी लागत डेढ़ करोड़ रुपए है। नहर व खदान के बीच से गुजरी सड़क में पानी भर जाता था। उसकी ऊंचाई बढ़ा दी गई है। 9 किलोमीटर सड़क की मरम्मत पीडब्ल्यूडी करा रहा है। इसकी लागत 14 करोड़ रुपए है। इससे सड़क का नवीनीकरण कराया जाएगा। बाकी 22 किलोमीटर सड़क की मरम्मत का काम 10 करोड़ में एनएचआई करा रहा है। एनएचआई ने पताढ़ी, पहंदा के पास पेच वर्क कराया था। वह बारिश में उखड़ने लगा है। आगे भी लोगों को राहत नहीं मिलेगी। इसके लिए प्रशासन को ही पहल करनी होगी।

मौसम साफ होने के बाद काम कराएंगे: ईई
एनएचआई के ईई नरेन्द्र सिंह का कहना है कि बारिश की वजह से मरम्मत में परेशानी आ रही है। मौसम साफ होने के बाद काम कराएंगे। लोगों को बारिश के समय परेशानी न हो यह प्रयास किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Repair of Champa Road washed away in rain, then there will be problem


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V3sxbg
via

Comments