Skip to main content

कमिश्नर ने क्वारेंटाइन सेंटरों में सुविधाओं की जानकारी ली

रविवार को सुबह बालोद जिला मुख्यालय से दुर्ग कमिश्नर आर चुरेन्द्र ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाइन जनपद के अधिकारी कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कोविड 19 रोकथाम व क्वारेंटाइन सेंटर की सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए मनरेगा, पाैधरोपण व मानसून के लिए तैयारी की जानकारी भी ली। क्वारेंटाइन में रह रहे लोगों के खास खयाल रखने कहा। उन्होंने क्वारेंटाइन दिवस पूर्ण होने के बाद मजदूरों को मनरेगा के कार्यों में शामिल करने व विशेष स्किल वर्कर जिन्हें किसी विषय वस्तु आदि में विशेष ज्ञान है उन्हें कौशल विकास योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने निर्देशित किया गया।
इस अ‌वसर पर उन्होंने 28 दिन क्वारेंटाइन पूर्ण कर चुके प्रवासियों को मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं में प्राथमिकता के साथ शामिल करने निर्देशित किया गया। साथ ही जनपद सीईओ दीपक ठाकुर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने विभागीय जानकारी दी। क्वारेंटाइन सेंटर के नियमित निगरानी व आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जो उन्हें उपलब्ध कराई जा रही है उसके बारे में बताया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YfcojK
via

Comments