कोरोना के बीच कोंडागांव जिले में शनिवार को पूर्ण रूप से लॉकडाउन घोषित किया गया है। वहीं इससे अनजान ग्रामीण जानकारी के अभाव में शनिवार की सुबह सब्जी बेचने के लिए केशकाल ब्लॉक मुख्यालय में पहुंचे थे। जैसे ही इसकी जानकारी एसडीएम को लगी वे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देने के साथ वापस जाने के लिए कहा।
ग्रामीणों ने भी एसडीएम को पूर्ण लॉकडाउन का पता लगाकर दुकानें लगाने की बात कही। इसी दौरान एसडीएम के साथ पहुंचने सीएमओ नामेश कावड़े ने ग्रामीणों को लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की समझाइश देने के बाद उन्हें मास्क दिया और समय-समय साबुन से हाथ धोने, सैनिटाइजर लगाने के लिए कहा।
पुलिस ने युवकों को दी चेतावनी: पूर्ण लॉकडाउन के बीच नगर में कुछ युवा बिना किसी काम के घूम रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद एसडीओ पुलिस अमित पटेल नगर के अलग-अलग हिस्सों में गए और कई युवकों को बेवजह नहीं घूमने के लिए कहा। उन्होंने युवकों से कहा कि यह पहली बार है जब आपको समझाइश दी जा रही है। दुबारा ऐसी गलती करते पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BHhcab
via
Comments
Post a Comment