Skip to main content

नक्सलियों ने जलाया रोड रोलर

सुकमा जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्र किस्टाराम ग्राम पंचायत के अंतर्गत किस्टाराम थाना क्षेत्र में हो रहे सड़क निर्माण में लगे रोड रोलर मशीन में नक्सलियों ने आग लगा दी। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज कुमार पटेल ने बताया कि सड़क निर्माण में लगे रोड रोलर को नक्सलियों ने सोमवार की रात में आग लगा दी। यह पूरा मामला किस्टाराम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक धर्मपेंटा और सिन्दूरगुड़ा के बीच ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण किया जा रहा था जहां रखे रोड रोलर को नक्सलियों ने जला दिया। किस्टाराम के धर्मपेंटा व वेलकनगुड़ा के बीच सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है।

खराब था रोड रोलर इसलिए वहीं छोड़ना पड़ा: हर दिन काम होने के बाद ठेकेदार सभी मशीनरी को कैंप में पहुंचा देता था। लेकिन सोमवार को रोड रोलर में खराबी आ गई थी। इसलिए उसे मौके पर छोडना पड़ा नक्सलियों ने इसी का फायदा उठाते हुए रोड रोलर में आग लगाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Naxalites burn road roller


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AfwimQ
via

Comments