ह्यूमन राइट्स सोसाइटी व उसके संस्थापक सुमित मिश्रा के खिलाफ एनएमडीसी सीएसआर प्रबंधन ने बचेली थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इस पर एनएमडीसी से अनुबंध के नाम पर क्षेत्र के युवाओं को भ्रमित कर नौकरी देने व वेतन नहीं देने का आरोप है। एनएमडीसी के सीएसआर विभाग के उप महाप्रबंधक ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि ह्यूमन राइट्स सोसाइटी नाम की संस्था दावा कर रही है कि ग्राम विकास संबंधित कार्यों के लिए ह्यूमन राइट सोसाइटी की ओर से एनएमडीसी के साथ विभिन्न परियोजनाओं के लिए अनुबंध है। इसके तहत दंतेवाड़ा द्वारा नियुक्त किए गए कर्मचारियों को वेतन भत्ता, चिकित्सा सुविधा एनएमडीसी प्रदान करेगी। एनएमडीसी प्रबंधन का ह्यूमन राइट्स संस्था से किसी भी प्रकार का अनुबंध नहीं है और न ही कोई कार्य दिया गया है। यह संस्था या व्यक्ति भ्रमित कर किसी से कोई कार्य करा रहा है। बचेली टीआई राजेंद्र यादव ने बताया कि शिकायत पत्र मिली है, आगे की कार्रवाई होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AWf8eu
via
Comments
Post a Comment