कोराेना की रोकथाम में सरकार के साथ-साथ लोग भी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में महासमुंद के शेषनारायण नामदेव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 5 हजार मास्क दिए। अपने दादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बौदा नामदेव की पुण्यतिथि पर उन्होंने यह नेक काम किया। इधर, प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने भी राज्य सरकार को 1.11 लाख रुपए की सहयोग राशि दी है। विभाग के चेयरमैन सैय्यद इम्तियाज हैदर ने कहा, सीएम बघेल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की सरकार ने कोरोना से निपटने कई प्रभावी फैसले लिए। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, दलजीत सिंह चावला, मोहम्मद सरोश मौजूद थे।
इधर,सतनामी समाज का प्रतिनिधि मंडल भी मिला
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को सीएम बघेल से मुलाकात की। समाज ने महामारी की रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा लिए गए फैसलों के लिए सीएम का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। साथ ही समाज ने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की सेवा करने के बारे में सीएम को जानकारी दी। इस दौरान समाज के प्रदेश प्रबंधकारिणी अध्यक्ष एलएल कोशले, कोषाध्यक्ष श्याम टांडे, बीआर बंजारे, एआर चतुर्वेदी, हेमंत मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zTCuAE
via
Comments
Post a Comment