नवा रायपुर सेक्टर-29 में शनिवार शाम एक बैंक मैनेजर की पत्नी ने अपने डेढ़ साल के बच्चे को फंदे में लटकाकर खुद भी खुदकुशी कर ली। घटना के समय घर में कोई नहीं था। शाम को जब पति और ससुर लौटे तो बेडरूम में बच्चे और महिला को फंदे से लटके हुए देखा। घटना के बाद महिला का पति सदमे में है। पुलिस ने कमरा सील कर दिया है। रविवार सुबह शव को नीचे उतारा जाएगा। उसके बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में खुदकुशी का कारण पता नहीं चल पाया है। कमरे में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि जंगल सफारी में पदस्थ डिप्टी रेंजर अंतर्यामी साहू का सेक्टर-29 में मकान है। उनका बेटा तरुण साहू बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर है। शनिवार को तरुण की छुट्टी थी। वो अपने दोस्त का मकान शिफ्ट कराने चला गया। डिप्टी रेंजर भी भोजन के बाद ड्यूटी पर चले गए। घर में तरुण की पत्नी नम्रता (28) और डेढ़ साल का बेटा रुद्रांश थे। शाम काे जब घर लौटे तो देखा कि रुद्रांश खिड़की के ग्रिल और नम्रता पंखे से लटकी हुई थी।
पुलिस के अनुसार नम्रता ने पहले बच्चे को खिड़की में फंदे से लटकाया। उसी फंदे को पंखे में फंसाकर खुद झूल गई। मायके वालों ने भी प्रारंभिक जांच में किसी तरह के विवाद से इंकार किया है। पुलिस के अनुसार परिजन सदमे में है, काेई बात नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए अभी खुदकुशी का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने नम्रता का मोबाइल जब्त कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CFUO1c
via
Comments
Post a Comment