नगर में अतिक्रमण का खेल लगातार चल रहा है। लोगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब तहसील व एसडीएम कार्यालय के समाने ही अतिक्रमण कर ठेला, दुकान लगा रहे हैं। कार्यालय के सामने रोजाना नए ठेले लग रहे हैं, वहीं अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
नगर में अतिक्रमण लगातार चल रहा हैं। रोज नए निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसे रोकने के लिए राजस्व अमला न ही नगर पंचायत आगे आ रहे हैं। अब तो एसडीएम व तहसील कार्यालय, तहसीलदार के निवास के सामने ही लोगों ने ठेला, तंबू तानकार दुकानें व अवैध कब्जा करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के चलते दिनों दिन इनकी संख्या भी बढ़ रही है।
बोर्ड को लोगों ने फेंका : तत्कालीन एसडीएम कुंदन कुमार ने अतिक्रमणों को हटाकर शासकीय कार्य के लिए जमीन आरक्षित का बोर्ड लगाया गया था। उनके तबादला होने के बाद अतिक्रमणकारियों ने उखाड़कर फेंक दिया है। वहीं तहसीलदार आनंद नेताम ने कहा कि अवैध कब्जाधारियों को चिह्नांकित कर उन्हें हटाया जाएगा। सरकारी जमीन में कब्जा होने नहीं देंगे।
थाने के सामने झोपड़ी
थाने के सामने ही एक झोपड़ी अवैध रूप से बनाकर कब्जा किया गया है, जो सुरक्षा के लिहाज से भी बड़ा खतरा हो सकता है। यह झोपड़ी थाने के सामने, थाना प्रभारी निवास से लगा हुआ है। इससे कभी भी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XZOQ3F
via
Comments
Post a Comment