Skip to main content

कम स्पेस में बनवा रहे होम जिम, मल्टीफंक्शनल मशीन डिमांड में, वर्चुअली ले रहे हैं पर्सनल ट्रेनिंग

घर में ही जिम बनवाने वालाें की संख्या शहर में लगातार बढ़ रही है। तीन महीने से शहर के सारे जिम बंद हैं। ऐसे में फिट रहने और इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के मकसद से लाेग रूम में या घर के ओपन स्पेस में जिम बनवा रहे हैं। फिटनेस सेंटर जैसे एंबियंस के लिए होम जिम में पावरफुल म्यूजिक सिस्टम, मिरर और रबर मैट भी लगवा रहे हैं। जिम इक्विपमेंट काराेबारियाें के अनुसार लॉकडाउन के पहले तक दिनभर में औसतन दाे कस्टमर ही आते थे, लेकिन अनलाॅक-1 के बाद से राेज 10 से ज्यादा कस्टमर आरहे हैं। लाेग 25 हजार से लेकर 5 लाख तक में हाेम जिम बनवा रहे हैं। ऐसी मल्टीफंक्शनल मशीन की डिमांड ज्यादा है, जिससे 90 तरह की एक्सरसाइज की जा सकती है। कुछ लाेग घर में ही पर्सनल ट्रेनर काे बुलाकर वर्कआउट कर रहे हैं ताे कुछ लाेग वर्चुअल ट्रेनिंग काे प्रिफरेंस दे रहे हैं।

इस मल्टी फंक्शनल मशीन से कर सकते हैं 90 से ज्यादा एक्सरसाइज

  • हाेम जिम के लिए ट्रेडमिल, साइकिल, डंबल्स जैसे फिटनेस इक्विपमेंट के साथ ही लाेग मल्टीफंक्शनल मशीन खरीदना पसंद कर रहे हैं।
  • सिर्फ एक मशीन में वर्क बेंच, चेस्ट प्रेस, लाइन बेंच प्रेस, शाेल्डर प्रेस, स्क्वेट, स्टैंडिंग ट्राइसेप्ट पुशडाउन, स्टेंडिंग शाेल्डर प्रेस, फ्लेट बेंच प्रेस, लेट पुलडाउन जैसी मशीनाें के सभी फंक्शन लाेगाें काे मिल रहे है।
  • ये मशीन छह बाय चार फीट की है, यानी कुल 24 स्क्वेयर फीट की जगह घेरती है।

होम जिम में ट्रेड मिल और साइकिल के साथ म्यूजिक सिस्टम भी लगवा रहे
जिम इक्विपमेंट काराेबारी अमित आहूजा, मनीष सिंह और निशांत शर्मा के अनुसार लाेगाें के बजट के अनुसार 25 हजार से लेकर 5 लाख तक में हाेम जिम कस्टमाइज की जा रही है। फिटनेस एक्सपर्ट प्रेम राजपूत ने बताया, जाे लाेग जिम आते थे, वाे अब हाेम जिम सेटअप के लिए गाइडेंस ले रहे हैं।
बेसिक सेटअप : 25 हजार से 50 हजार के बजट में कस्टमर की पसंद के अनुसार ट्रेडमिल और साइकिल में से कोई एक इक्विपमेंट लगा रहे है। साथ में डंबल, पुलअप रॉड, रेजिस्टेंट बेल्ट का सेट दिया जा रहा है।
मिडिल लेवल जिम : 50 हजार से 2 लाख के बजट में ट्रेडमिल, साइकिल, मल्टी जिम, क्रॉस ट्रेनर और स्विस बॉल जैसी एसेसरीज के साथ होम जिम तैयार कर रहे हैं। इसके लिए 150 स्क्वेयर फीट का एरिया पर्याप्त है।
लग्जरी जिम: 2 से 5 लाख रुपए में लगभग 300 स्क्वेयर फीट में लग्जरी जिम बना रहे हैं। मिड लेवल के इक्विपमेंट के साथ इसमें चेस्ट प्रेस, पेक फ्लाय, लेग प्रेस, लेग फ्लाय, रबर मैट, मिरर और म्यूजिक सिस्टम भी लगा रहे हैं।

फिट रहने 4 लाख में बनवाई जिम
25 साल के आकाश कुमार फिटनेस लवर हैं। राेज दाे घंटे जिम में एक्सरसाइज करती थे। लाॅकडाउन के कारण जिम बंद हुए और एक्सरसाइज छूट गई। फिटनेस मेंटेन रखने घर में ही 4 लाख खर्च कर हाेम जिम बनवा ली। उनके साथ फैमिली मेंबर्स भी राेज वर्कआउट करते हैं। वर्चुअली पर्सनल ट्रेनिंग भी ले रहे हैं।
40 हजार में बनवा ली बेसिक होम जिम: निवेदिता फिटनेस ट्रेनर हैं। फिटनेस बिगड़ने लगी तो अनलाॅक 1 में उन्हाेंने बेसिक हाेम जिम बनवा ली। डंबल्स, प्लेट्स, शोल्डर, बैक, बायसेप्स, ट्राइसेप्स के लिए मशीनें ली हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Home gyms are being built in less space, multifunctional machines are in demand, taking personal training virtually


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yfe51O
via

Comments