राजधानी में सोमवार को पारा 39 डिग्री के करीब पहुंचने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। इसके बावजूद अाउटर में कई जगह बूंदाबांदी हुई। अगले एक-दो दिनों में तापमान में गिरावट के आसार हैं। प्रदेश में मानसून सक्रिय होने में एक हफ्ता लग सकता है। लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार ओडिशा तक द्रोणिका और खाड़ी में एक चक्रवात सक्रिय है। इससे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का सिस्टम बन सकता है, जो 9 जून को मजबूत होगा। इसके असर से बारिश के आसार हैं।
राजधानी में पिछले दो दिनों से गर्मी और उमस ने बेचैन कर दिया है। रविवार को भी शाम को हालांकि कई जगह हल्की बारिश और कहीं कहीं छींटे पड़े थे। इसके असर से शाम को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन रात को उमस बढ़ गई। सोमवार को भी सुबह से गर्मी और उमस ने परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को बंगाल की खाड़ी से बढ़ता हुआ देश के पूर्वी तट के और नजदीक अा गया और महाराष्ट्र, कर्नाटक तथा आंध्रप्रदेश के दक्षिणी हिस्से मेंसक्रिय हो गया। बादल इसी तरह बढ़े तो मानसून अधिकतम एक हफ्ते में प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा। अगले दो दिन में मध्य अरब सागर के कुछ हिस्से, गोवा, कोकण के कुछ भाग, कर्नाटक के कुछ हिस्से, रायलसीमा, तमिलनाडु के बचे शेष भाग, तटीय आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्से, मध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ अन्य हिस्सों व उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। आंध्रप्रदेश के रास्ते ही मानसूनी बादल बस्तर में दाखिल होंगे। इसी दरमियान प्रदेश के बड़े हिस्से में एक और चक्रवात के असर से घने बादल आ जाएंगे और अगले तीन दिन में अच्छी बारिश के आसार हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MGS9WW
via
Comments
Post a Comment