सरकार ने शहरी जमीन पर काबिज लोगों को पट्टा वितरण का निर्णय लिया है। वहीं प्रदेश सरकार ने पूरे देश में कोविड-19 के नियंत्रण में बेहतर कार्य किया है। इसके चलते कोरोना का संक्रमण नियंत्रण में है। ये बातें प्रदेश के राजस्व पुनर्वास मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कही।
कोविड 19 महामारी के नियंत्रण के लिए केंद्र की गाइडलाइन भ्रमित करने वाली रही। नोट बंदी के तर्ज पर हर दिन गाइडलाइन जारी हो रहे थे। बार-बार उसमें बदलाव किए जा रहे थे। इसके बावजूद इस पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार ने पूरे देश में बेहतर काम किया है। प्रदेश में बस्तर ने अच्छी तरह से इस महामारी पर नियंत्रण बनाया हुआ है। इसके लिए यहां की जनता, जनप्रतिनिधि, प्रशासन व विभागों के अवसर व कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।
डीएमएफटी से मंजूर काम समय सीमा में पूरे हों
जिला खनिज न्यास निधि की राशि का जनहित के कामों में उपयोग करने प्रदेश के राजस्व मंत्री ने दिए हैं। साथ ही डीएमएफटी से मंजूर किए गए कामों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने कहा। मंत्री बस्तर प्रवास पर रहे, जहां उन्होंने बस्तर संभाग के सभी जनप्रतिनिधियों और अफसरों की बैठक ली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fAGIN2
via
Comments
Post a Comment