प्रदेश के स्कूल खुलेंगे या नहीं इस पर बुधवार को फैसला हो सकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं इस मुद्दे पर एक-एक कलेक्टर की राय ले रहे हैं। इसके बाद वे कलेक्टर्स कांफ्रेंस में ऐलान कर सकते हैं। कांफ्रेंस में शिक्षा और स्कूल बड़ा एजेंडा बनकर उभरा है।
इसके अलावा इंग्लिश मीडियम स्कूलों की स्थापना पर भी चर्चा होगी। स्कूल व आश्रमों की सफाई कर उन्हें खोलने, आश्रम व हॉस्टलों में सप्लाई स्व-सहायता समूहों से तथा स्कूलों का रंग-रोगन व मरम्मत भी बातचीत होगी। स्कूल खोलने पर कलेक्टरों की रिपोर्ट के बाद सीएम शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला से अलग से भी बात कर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। चूंकि डॉ. शुक्ला डाक्टर भी हैं इसलिए वे कोरोना को लेकर स्कूल खोलने या न खोलने को लेकर महत्वपूर्ण सलाह दे सकते हैं। सीएम मंत्रालय में बुधवार को कलेक्टरों की क्लास लेंगे इसके लिए बनाए एजेंडे में 20 बिंदुओं को शामिल किया गया है।
ये भी हैं एजेंडे में
- जिलों में टिड्डी की समस्या
- धान के बदले दूसरी फसलों को बढ़ावा देने प्लान
- रेन वॉटर हार्वेस्टिंग
- स्क्रैप का डिस्पोजल
- लोक सेवा गारंटी अधिनियम
- मनरेगा प्रगति
- नरवा, गरवा, घुरवा-बाड़ी की प्रगति
- हाट बाजार क्लिनिक योजना की प्रगति
- शहरी स्लम पट्टों का नवीनीकरण, फ्री होल्ड करना
- 7500 वर्ग फुट भूमि आबंटन, नियमितिकरण
- खाद्य प्रसंस्करण, लघु वनोपज प्रसंस्करण यूनिटें लगाने
- वन अधिकार अधिनियम से प्राप्त पट्टों की आय वृद्धि का प्लान
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना
- ग्रामीण भूमिहीन मजदूर परिवारों का चिन्हांकन
- सुपोषण अभियान
- शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AmYfcl
via
Comments
Post a Comment