Skip to main content

सेमेस्टर परीक्षाओं में दें प्रमोशन: एनएसयूआई

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बस्तर यूनिवर्सिटी के कुलपति से मुलाकात कर छात्रों की परेशानियों के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा है। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव आसिफ अली ने बताया कि अभी यूनिवर्सिटी अंतिम सेमस्टर की परीक्ष्रा की तैयारी कर रहा है लेकिन समस्त विषयों का सिलेबस पूर्ण नहीं हुआ है बिना कोई कक्षा लगाए और समुचित मार्गदर्शन के अभाव में छात्र विषयों व उनसे संबंधित पाठ को समझने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं।
बाजार में किसी भी प्रकार की पुस्तक एवं शिक्षण संबंधित विषय वस्तु उपलब्ध नहीं है। यहीं नहीं कुछ छात्र शहर से बाहर हैं उन्हें आवागमन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और यदि वे यहां आ भी जायेंगे तो उनके ठहरने की पूरी व्यवस्था भी अभी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में हम यूनिवर्सिटी से मांग कर रहे हैं कि अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं न ली जायें और इन छात्रों को भी जनरल प्रोमोशन दिया जाये।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z3nPeP
via

Comments