प्रदेश में अब जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद से जिलों में मोहल्ला एवं हाट बाजार क्लीनिक, शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल, सिंचाई रकबा बढ़ाने, मुख्य मंत्री वार्ड कार्यालय सुपोषण अभियान और छात्रावासों के कार्य प्राथमिकता से होंगे। यह फैसला मुख्य सचिव आरपी मंडल की अध्यक्षता मे मंगलवार को छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास की राज्य स्तरीय बैठक में हुआ।
मुख्य सचिवों ने जिलों के प्रभारी सचिवों से कहा है वे अपने प्रभार के जिलों में जाकर जिला खनिज संस्थान न्यास मद से स्वीकृत कार्यों की निगरानी करें। बैठक में एसीएस (वित्त) अमिताभ जैन, एसीएस सीएम और गृह सुब्रत साहू, मौजूद थे। बैठक में जनवरी 2019 से जनवरी 2020 तक स्वीकृत कार्यों की जिलेवार समीक्षा की गई। बैठक में सचिव खनिज पी अन्बलगन ने बताया कि अप्रैल 2020 तक राज्य में डीएमएफ के तहत कुल 38 हजार 440 कार्यों के लिए 5 हजार 183 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें 23 हजार 802 काम पूरे कर लिए गए हैं। इसके अलावा खनन से प्रभावित क्षेत्रों के गांवों में ग्राम सभा के सदस्यों की नियुक्ति, जिलों में पांचवर्षीय विजन प्लान और वार्षिक कार्ययोजना पर अब तक की गई कार्यवाही के संबंध मेें जानकारी दी गई। बैठक में डीएमएफ कार्यों के सोशल आडिट करने, विभागों के प्रस्तावों पर कार्यवाही तथा न्यास मद से स्वीकृत कार्यों में भी चर्चा हुई।
बैठक में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के लिए डीएमएफ न्यास के गठन, और डीएमएफ निधि के अंशदान निर्धारण के कार्यों पर की गई कार्यवाही की भी समीक्षा हुई। बैठक में सचिव अजाक डीडी सिंह, नगरीय विकास विभाग की सचिव डी अलरमेलमंगई सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
पेयजल, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और शिक्षा के काम को प्राथमिकता
डीएमएफ से सबसे पहले पेयजल, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि, वृद्धि और निशक्त कल्याण, कौशल विकास एवं रोजगार, स्वच्छता, जनकल्याणकारी योजना और सत्त जीविकोपार्जन के कार्यों को 60 प्रतिशत और अन्य प्राथमिकता के कामों में भौतिक अधोसंरचना, सिंचाई, ऊर्जा एवं जल विभाजक विकास, सार्वजनिक परिवहन, सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण और युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसे कार्य स्वीकृत किए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yXQ9q5
via
Comments
Post a Comment