क्वारेंटाइन सेंटरों से संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं। गुरुवार को कोरोना की शहर में एंट्री हुई। तीन नए संक्रमित मिले, इनमें दो मां-बेटे हैं। विजयपुर इलाके में नागपुर से लौटे महिला, पति और पुत्र होम आइसोलेशन में थे। घरघोड़ा में क्वारेंटाइन सेंटर में रखे गए युवक की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला और उसके बेटे को रात को ही कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया। तीनों पॉजिटिव मरीजों की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने विजयपुर की कृष्णा वेली कॉलोनी सील कर दी है।
रैंडम सैंपलिंग के साथ ही पूल टेस्टिंग के माध्यम से पकड़ में आ रहे मरीजों की रिपोर्ट का बारीकी से चेक कर उन्हें पॉजिटिव बताया जा रहा है। जिसके आधार पर पूरा महकमा संक्रमित व्यक्तियों की निगरानी में जुटा हुआ है। गुरुवार देर शाम मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में विजयपुर कृष्णा वेली में मां-बेटे को कोरोना संक्रमित बताया गया है। बताया जाता है कि बेटा नागपुर में था, उसे लेने दंपती नागपुर गए थे। 7 जून को लौटने के बाद स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन ने सभी को होम आइसोलेशन में रखा था। महाराष्ट्र से आने और संदेही मानते हुए इनका सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था। घरघोड़ा के कर्री कचार निवासी युवक 8 जून को तमिलनाडु से लौट कर आया था और गांव के क्वारेंटाइन सेंटर में था। स्वास्थ्य विभाग ने इनका सैंपल लेकर जांच के िलए भेजा था। सीएमएचओ डाॅ. एसएन केशरी ने बताया कि जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनके बारे में पता लगाया जा रहा है। वह कितने लोगों के संपर्क में आए थे, उन सभी को क्वारेंटाइन कर जांच कराई जाएगी।
अफसरों की लापरवाही पड़ सकती है भारी
क्वारेंटाइन सेंटरों में व्यवस्था और सुरक्षा बेहतर कराने कलेक्टर और एसपी गांव-गांव जा रहे हैं लेकिन संबंधित एसडीएम और जनपद पंचायत सीईओ ने क्वारेंटाइन सेंटर्स को भगवान भरोसे छोड़ा हुआ है। इससे गांवों में दूसरे लोगों की सामत आ रही है। लैलूंगा के गहनाझरिया क्वारेंटाइन सेंटर में रह चुके तीन लोग बुधवार को संक्रमित पाए गए थे। 14 दिन की क्वारेंटाइन अवधि पूरी होने के बाद इनकी रिपोर्ट नहीं आई तो दो लोगों को 3 जून को और 1 व्यक्ति को 6 जून को सेंटर से छोड़ दिया गया। तीनों ने खूब पार्टी की, गांव में घूमे फिरे। ग्रामीणों ने बताया कि इनमें एक मरीज (नाम नहीं छाप सकते) बांधू बाजार, कोड़ासिया, राजपुर आदि गांव गया। इन्हीं में से एक मरीज धरमजयगढ़ के नरकालो में काम करता था। सेंटर से निकलने ( रिपोर्ट नहीं आई थी) के बाद वह नरकालो पहुंचा। कई लोगों के संपर्क में आया। जहां काम करता था उस गोदाम को प्रशासन ने गुरुवार को सील कर दिया। बाइक रिपेयरिंग के लिए बंजारी ऑटो सेंटर पर गया था, वहां काम करने वाले नौकर, मैकेनिक को भी क्वारेंटाइन होना पड़ा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UzUnMc
via
Comments
Post a Comment