आमतौर पर महीने के पहले सप्ताह में राशन दुकान में खाद्यान्न पहुंच जाता है। इस बार राशन दुकानों में जून माह के दूसरे सप्ताह तक चना, नमक और गुड़ नहीं पहुंच पाया है। लोग बार-बार राशन दुकान जाकर इसके बारे में पता कर रहे हैं।
जिले में 448 राशन दुकानें हैं। जिले में 1 लाख 75 हजार 780 राशन कार्डधारी हैं। इनमें 24 हजार 990 एपीएल तथा शेष 1 लाख 50 हजार 790 बीपीएल कार्डधारी हैं। गुड़, नमक और चना बीपीएल परिवारों को दिया जाता है। गुड़ 17 रूपए प्रतिकिलो के दर से दो किलो प्रदाय किया जाता है। बाजार में गुड़ अधिक दामों में बिकता है। कोरोना संक्रमण के कारण नमक और चना बीपीएल परिवारों को निशुल्क देने का प्रावधान है।
आमापारा में 340 बीपीएल परिवार हैं जो चना, नमक तथा गुड़ नहीं पहुंचने से परेशान हैं। माहुरबंदपारा, जनकपुर, मांझापारा ही नहीं शहर की सभी दुकानों में उक्त सामान नहीं पहुंचा है। साथ ही राशन दुकान सेल्समैन यह भी उपभोक्ताओं को बता नहीं पा रहे हैं कि उक्त सामान कब तक पहुंचेगा। जिले के लिए नमक नमक 3009.94 क्विंंटल, गुड़ 3009.94 क्विंटल तथा चना का आबंटन 1574.94 क्विंटल है।
टेंडर प्रकिया चल रही है
कांकेर छग स्टेट सिविल सप्लाईज के जिला प्रबंधक हेलेना तिग्गा ने कहा कि अभी शासन से ही गोदामों में गुड़, नमक और चना नहीं पहुंच पाया है। फिलहाल शासन स्तर से इसके लिए टेंडर प्रकिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही ठेकेदार द्वारा उक्त सामान भेजा जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XTrpch
via
Comments
Post a Comment