Skip to main content

जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम कसेकेरा में चाकू से जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्राम कसेकेरा निवासी उमाशंकर साहू पिता निर्भय साहू को ग्राम लालपुर बागबाहरा निवासी विशाल यादव पिता प्रहलाद यादव आए दिन चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देता था। 23 जून शाम को भी जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर डायल 112 की टीम गांव पहुंची और विशाल को गिरफ्तार किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YwmvSP
via

Comments