Skip to main content

केवी में पढ़ाया जाएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

केंद्रीय विद्यालयों में 8वीं के स्टूडेंट्स नए सत्र से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भी पढ़ाई करेंगे। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अपने सभी स्कूलों को एआई कोर्स शुरू करने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स को यह कोर्स सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के सहयोग से पढ़ाया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। संगठन ने सभी रीजनल ऑफिस को लेटर जारी कर 30 जून से पहले सीबीएसई बोर्ड के साथ अपने स्कूल का नामांकन करने के निर्देश दिए हैं। संगठन ने स्कूल से उन टीचर्स की लिस्ट भी मांगी है, जो ये कोर्स पढ़ाने में सक्षम हैं। इन टीचर्स को सीबीएसई प्रशिक्षण देगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में भी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी को लेकर रूझान देखने को मिल रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eF8pE9
via

Comments