जिला भाजपा व शहर मंडल ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 67वीं पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान भाजपाइयों ने उनके कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा जिलाध्यक्ष हलधर साहू ने कहा डॉ. मुखर्जी देश की एकता व अखंडता के लिए बलिदान दिया। उन्होंने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए अपने प्राण की आहूति दी।
जिला महामंत्री विजय कुमार मंडावी ने कहा डॉ. मुखर्जी भारतीय राजनीतिज्ञ, बैरिस्टर और शिक्षाविद थे।
उन्होंने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के मंत्री मंडल में स्वतंत्र भारत के पहले उद्योग और आपूर्ति मंत्री के रूप में कार्य किया। वे कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे कम उम्र के कुलपति भी थे। जम्मू कश्मीर के मुद्दे को लेकर नेहरू सरकार से मतभेद के बाद उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को छोड़ दिया और 1951 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मदद से भारतीय जनसंघ की स्थापना की। वे प्रखर राष्ट्रवादी व भारत की एकता, अखंडता के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने कश्मीर में दो विधान, दो प्रधान व दो निशान का विरोध करते हुए अपना बलिदान दे दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीपक खटवानी, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, शालिनी राजपूत, रवि तिवारी, दिलीपजायसवाल, निपेन्द्र पटेल, टेकेश्वर जैन, निर्मला नेताम, जय प्रकाश गेडाम, जेएम जैन, विवेक परते आदि उपस्थित थे।
भानुप्रतापपुर में भाजपाइयों ने मनाया बलिदान दिवस
भाजपा मंडल भानुप्रतापपुर ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल सिंह राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरोत्तम चौहान, मंडल अध्यक्ष बुधनू पटेल, ज्वाला प्रसाद जैन, डिगेश खपर्डे, अभय पांडे, हेम प्रकाश शिवहरे, कस्तूरचंद जैन, सचिन दुबे, रजिंदर रंधावा, सीता चंद्राकर, उर्मिला जसूजा, गीता ठाकुर, अरविंद जैन, मोहन चिराम, गुमान ठाकुर, रिजवान कुरैशी, योगेश योगी ईश्वर साहू, गेंदलाल चुरेंद्र, हेम सोनवानी, मनीष साहू, चैतू राम आंचला उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i9ls30
via
Comments
Post a Comment