बरगढ़ में काटापाली अंचल इस समय कोरोना का हाॅटस्पाॅट बना हुआ है। ट्रैवल हिस्ट्री नहीं होने के बाद भी इस अंचल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 पहुंच चुकी है। संपर्क में आने तथा एक दूसरे से मिलने की वजह से संक्रमण होने की बात स्पष्ट होने के बाद काटापाली बरगढ़ का हाॅटस्पाॅट बन चुका है। जिला प्रशासन की ओर से काटापाली को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। फिर भी पुलिस की लचर सुरक्षा व्यवस्था की वजह से कुछ लोग गांव से निकलकर आस पास के अंचलो में घूम रहे हैं। यहां रहने वाले कई लोगों के परिजन बरगढ़ शहर में रहने की वजह से उनके बरगढ़ आने जाने की संभावनाओं को देखते हुए काटापाली सहित बरगढ़ शहर को 72 घंटे के लिये शटडाउन करने की मांग स्थानीय नागरिकों ने की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dyBlwh
via
Comments
Post a Comment