Skip to main content

हथियार के बल पर पोकलेन मशीन लूटने के तीन आराेपी गिरफ्तार, आराेपी बाेले-मशीन हमारी ही है

बिलासपुर के रणजीतपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में दो दिन पूर्व हथियारों के बल पर पोकलेन मशीन लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने काबू कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया। डीएसपी आशीष चौधरी ने बताया कि दो दिन पहले 15 लोगों ने हथियारों के बल पर चौकीदारों को धमका कर एक पोकलेन मशीन लूटी थी। मामले की शिकायत दीपक कुमार ने रणजीतपुर पुलिस चौकी में दी थी।

उन्होंने बताया कि एसएचओ बिलासपुर रवि खुड़िया व रणजीतपुर पुलिस चौकी प्रभारी सतीश देशवाल की अध्यक्षता में तीन टीमें गठित कर यूपी, गोहाना, रोहतक व सोनीपत में दबिश दी। तीन मुख्य आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली। डीएसपी ने बताया कि लूट के समय प्रयोग की गई दो गाड़ियां भी पुलिस ने बरामद कर ली हैं। पकड़े गए आरोपी नवीन, अभिमन्यु व विजय को बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

इनसे दूसरों मामलों की भी जानकारी हासिल की जाएगी। वहीं पोकलेन लूट में शामिल उनके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। वहीं आरोपियों का कहना है कि उन्हें बेवजह फंसाया गया है। जिस पोकलेन को लूटने के आरोप में उन्हें पकड़ा गया है वह उनकी है। उनके पास मशीन के सभी बिल समेत अन्य कागजात उनके नाम हैं। एक साल पहले इसी पोकलेन को नीलोखेड़ी से चोरी कर लिया गया था। जिसकी चोरी की शिकायत उन्होंने नीलोखेड़ी थाने में दी थी।

उसकी काॅपी भी उनके पास है। उन्हें पता चला था कि उनकी चोरी हुई पोकलेन रणजीतपुर क्षेत्र के भवानपुर गांव में चल रही है। वे भवानपुर अपनी पोकलेन आए थे। नवीन का कहना है कि वह दिल्ली का रहने वाला है। एक साथी अभिमन्यु रेलवे में नौकरी करता है। पुलिस उन्हें जबरन उठाकर ले आई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बिलासपुर | पोकलेन लूटने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Nuuyci
via

Comments