आईएएनएस-सीवोटर द नेशन 2020 के सर्वे मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सर्वाधिक लोकप्रिय घोषित किए जाने पर कांग्रेस नेताओंने बधाई दी है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि धान उगाने वाले किसानों को प्रति क्विंटल सिर्फ 53 रु. देने वाली मोदी सरकार किसानों को 53 हजार करोड़ देने वाली भूपेश सरकार के मुकाबले में कहीं नहीं है। यह सभी छत्तीसगढ़वासियों के लिये गौरव की बात है कि मुख्यमंत्री ने टॉप-2 में अपना स्थान बनाया है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी निर्णय के कारण आज छत्तीसगढ़ में खुशहाली है। कोरोना महामारी के संकट में भी छत्तीसगढ़ के हर एक जनता के साथ खड़े हैं। सभी को मुफ्त में चावल, नमक,चना प्रदान किया गया। किसानों से किया वादा पूरा किया। वहीं कांग्रेस रिसर्च विभाग के अध्यक्ष इदरीश गांधी ने कहा कि सीएम भूपेश के कड़े फैसलों का ही परिणाम है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eMGuBN
via
Comments
Post a Comment