कोरोना के कारण जिला न्यायालय में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सुनवाई करने ई-फाइलिंग संपर्क क्रांति सहायता केंद्र की शुरुआत की गई है। केंद्र का उद्घाटन जिला न्यायाधीश सुमन एक्का ने किया।
इस सहायता केंद्र से अधिवक्ताओं को न्यायालय में मामला दायर करने में आसानी होगी और वे कहीं से भी बैठकर मुकदमा दायर कर पाएंगे। वहीं तकनीकी रूप से कमजोर अधिवक्ताओं को केंद्र में ही मामला दायर करने और दस्तावेज अपलोड करने में मदद मिलेगी। कोरोना से बचाव के लिए यह केंद्र स्थापित किया गया है।
ऐसे करेंगे ई-फाइलिंग
केंद्र के सहायक प्रोग्रामर और तकनीकी सहायक की नियुक्ति की गई है। सीजेएम बलराम कुमार देवांगन ने बताया कि घर से ही ई-फाइलिंग करने अधिवक्ताओं को मोबाइल या कम्प्यूटर के किसी भी ब्राऊजर पर ई-फाइलिंग की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पंजीयन पर सवालों में जानकारी दर्ज कर दस्तावेजों को अपलोड कर किसी भी न्यायालय में अपना नया प्रकरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fvbF4Z
via
Comments
Post a Comment