मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उद्योगपतियों से कहा है कि यदि उनकी इकाईयों में किसी श्रमिक में संक्रमण के लक्षण दिखाई देते हैं तो इसकी भी जानकारी अनिवार्य रूप से दें। उन्होंने उद्योगपतियों से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने होटलों और रिसाॅर्टाें की स्थापना तथा कृषि और उद्यानिकी फसलों पर आधारित प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री मंगलवार को अपने निवास कार्यालय में रायगढ़, जशपुर और सरगुजा जिले से आए औद्योगिक प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।
उद्योगों के प्रतिनिधियों ने बताया कि देश में अन्य राज्यों की अपेक्षा एक-डेढ महीने पहले से छत्तीसगढ़ में औद्योगिक इकाईयां प्रारंभ होे गई है। रायगढ़ में शत-प्रतिशत और सरगुजा में 90 प्रतिशत इकाईयों में काम प्रारंभ हो गया है। बघेल ने कहा कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ स्वच्छता तथा सुरक्षा आदि संबंधी सभी उपायों के अमल पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने औद्योगिक प्रतिष्ठानों में बाहर से मालवाहक वाहनों के आने लोडिंग-अनलोडिंग के समय भी ड्रायवरों तथा श्रमिकों और लोगों के बीच फिजिकल डिस्टेंसिंग आदि का पालन सुनिश्चित करने आवश्यक निर्देश दिए। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सांस्कृतिक तथा पर्यटन के विकास की आपार संभावनाएं हैं। उन्होंने औद्योगिक प्रतिष्ठानों से पर्यटन के क्षेत्र में भी आगे आने का आव्हान किया।
राज्य के बस्तर,रायगढ़ से लेकर जशपुर और सरगुजा संभाग में अनेक पर्यटन स्थल है। वहां पर्यटकों के ठहरने तथा भोजन आदि के बेहतर प्रबंध के लिए होटल और रिसाॅर्ट आदि की अधिक से अधिक खोलें। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने स्थानीय स्तर पर कृषि और उद्यानिकी फसलों पर आधारित प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना के लिए पहल करने की सलाह दी। बैठक में विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री कोअवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने अफसर-कर्मियों सेसीएम फंड के लिए मांगा सहयोग
भूपेश बघेल ने राज्य में कार्यरत सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों से अपील की है कि कोरोना महामारी के इस संकट में जरूरतमंदों और पीड़ितों की सहायता के लिए पूर्व की तरह आगे भी सहयोग राशि प्रदान करें।बघेल ने अधिकारी-कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा है कि उनके द्वारा पूर्व में मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी गई सहयोग राशि से इस संकटकाल में जरूरतमंदों को काफी राहत मिली है। मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए भारतीय स्टेट बैंक के खाता नंबर 30198873179, IFSC CODE: SBIN0004286 पर यह सहयोग राशि जमा की जा सकती है। इसके साथ ही यूपीआई आईडी-cgcmrelieffund@sbi पर ऑनलाइन भी सहयोग राशि जमा की जा सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BLP3yx
via
Comments
Post a Comment