2011 में गाटम नक्सल हमले में बिंजाम गांव के 3 बेटे योगेश्वर मिडियामी, चमन लाल ओयाम व बक्सोराम ओयाम भी शहीद हुए थे। शहीद के परिजन की इच्छा पर पिछली पुण्यतिथि पर एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने वादा किया था कि शहीदों के नाम से प्रतीक्षालय जरूर बनेगा। पुलिस विभाग से स्वीकृति दी गई और प्रतीक्षालय बना। शहीदों की नौंवी पुण्यतिथि पर एसपी की मौजूदगी में सरपंच शांति नेताम और परिजन के हाथों उद्घाटन किया गया। एसपी ने शहीदों के परिजनों को शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YqJltN
via
Comments
Post a Comment