ग्राम पंचायत चवेला में रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से सालभर पहले भूमि समतलीकरण, तालाब खनन कार्य किया गया था। लेकिन इसकी मजदूरी मजदूरों के खातों में अब तक नहीं आई है। ग्रामीण मजदूर इसकी शिकायत लेकर जनपद पहुंचे।
मजदूरों ने कहा हमें काम किए एक साल हो गया है, लेकिन मजदूरी अब तक उनके खातों में जमा नहीं हुई है। इसके चलते सालभर से ग्राम पंचायत, बैंक का चक्कर लगा रहे हैं। कहीं भी कोई ठीक से जवाब भी नहीं देता, जिससे परेशान है। मजदूर गौकरण, सगारो नेताम, बृजबत्ती, बिसोबाई ने जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग की है।
मजदूरों के खाते अपडेट नहीं है : रोजगार गांरटी के कार्यक्रम अधिकारी कौशल सिन्हा ने कहा कि मजदूरी राशि का भुगतान एटीओ के माध्यम से हो गया है। मजदूरों के पासबुक अपडेट नहीं है। मजदूरों को इसकी जानकारी दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UujyQk
via
Comments
Post a Comment