Skip to main content

पेड क्वारेंटाइन सेंटर महाराजा होटल कंटेनमेंट जोन से बाहर

पेड क्वारेंटाइन सेंटर महाराजा होटल को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। इस आशय का गुरुवार को कलेक्टर ने आदेश भी जारी कर दिया है। शहर के होटल आशीर्वाद महाराजा में दिल्ली रिटर्न 25 वर्षीय छात्र क्वारेंटाइन था। 13 मई को जिसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर होटल को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था, जिसे अब मुक्त कर दिया गया है। साथ ही विशेष कोविड अस्पताल बिलासपुर में इलाज के बाद स्वस्थ होकर छात्र अपने घर भी लौट चुका है। होटल में ठहरे व्यक्तियों को क्वारेंटाइन की अवधि तक रहेंगे। जिला प्रशासन की ओर से चिन्हांकित दुकानों व प्रतिष्ठानों के संचालन को ही अनुमति दी गई है। इस चिन्हित क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को कोरोना से संबंधित लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ के कंट्रोल रूम नंबर 07759-228427 या जिला कंट्रोल रूम नंबर 07759-228548 में सूचित करने कहा गया है। यहां कोरोना संबंधी सभी तरह की जानकारी और सलाह मिल सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gQXFUV
via

Comments