केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल के दामों में की गई बढ़ोत्तरी के विरोध में युवा मजदूर कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को जिले में जगह-जगह ताली व थाली बजाकर विराेध प्रदर्शन किया। बस स्टैंड में हुए प्रदर्शन में सूरज चौरसिया ने कहा कि एक तरफ कोरोना जैसे गंभीर महामारी और आर्थिक संकट से भारत सहित विश्व जूझ रहा है।
ऐसे वक्त में किसी भी आवश्यक वस्तु के दामों में बढ़ोत्तरी जनता पर दोहरी मार है। जब विश्व बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट आई है तो भारत की जनता आर्थिक संकट के इस बुरे दौर में केन्द्र सरकार महंगाई की मार से क्यों मार रही है। इतिहास में पहली बार डीजल के दाम पेट्रोल से ज्यादा हो गए हैं। डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी का सीधा मतलब रोजमर्रा के हर सामान के दाम बढ़ने से हैं। बस स्टैण्ड में हुए विरोध प्रदर्शन के वक्त कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि अजय गुप्ता, विवेक अग्रवाल, चांद खान, मंगल पाण्डेय, सुधीर रवानी, लालू यादव, सौरभ लकड़ा, गणेश गुप्ता, आरिफ अंसारी, हरीश कठपालिया, देवलाल, अमन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i2IxEm
via
Comments
Post a Comment