12 मई को बीएसपी की तीनों कैप्टिव माइंस (दल्ली-राजहरा, नंदिनी और हिर्री) में मान्यता प्राप्त यूनियनों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सेंट्रल लेबर कमिश्नर ने नए चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसमें बीएसपी प्रबंधन को चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया गया है।
तीनों माइंस में मार्च 2018 में मान्यता प्राप्त यूनियन के लिए चुनाव हुए थे। मई में मान्यता का सर्टिफिकेट जारी होने की वजह से यूनियनों का कार्यकाल 12 मई को समाप्त हुआ। इसके तत्काल बाद दल्ली-राजहरा और नंदिनी माइंस की मान्यता प्राप्त यूनियन संयुक्त खदान मजदूर संघ (एसकेएमएस) ने सेंट्रल लेबर कमिश्नर को पत्र लिखकर नए सिरे से चुनाव कराए जाने की मांग की थी। जिस पर सेंट्रल लेबर कमिश्नर ने बीएसपी प्रबंधन को पत्र लिखकर चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही प्रबंधन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इधर यूनियन चुनाव को लेकर संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। उनके द्वारा तैयारी की जा रही है।
करीब 1400 कर्मचारी होंगे चुनाव में मतदाता
तीनों माइंस में कुल करीब 1400 कर्मचारी है जो चुनाव में मतदान के लिए पात्र होंगे। इनमें दल्ली-राजहरा में करीब 1200, नंदिनी और हिर्री में करीब 100-100 कर्मचारी शामिल हैं। बीते चुनाव में दल्ली राजहरा व नंदिनी माइंस में एसकेएमएस (एटक) ने जीत दर्ज की थी। वहीं हिर्री माइंस में सीटू परचम फहराने में कामयाब रही थी। इस बार उनकी सक्रियता बढ़ी है।
इन यूनियनों के बीच होगी भिड़ंत: दल्ली राजहरा – एसएकेएमस, हिन्दुस्तान स्टील इम्पलाइज यूनियन, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ , मेटल माइंस वर्कर्स (इंटक), खदान मजदूर संघ, नंदिनी – एसकेएमएस, इंटक और बीएमएस, हिर्री-एसकेएमएस, सीटू व बीएमएस शामिल है।
जानिए….यूनियनें क्यों मांग रही स्पेशल अलाउंस: एसकेएमएस के सचिव राजेंद्र बेहरा का कहना है कि मेडिकल व शिक्षा के लिए स्पेशल अलाउंस की मांग इसलिए की जा रही क्योंकि माइंस में शिक्षा की सुविधा भिलाई जैसी नहीं है। उच्च शिक्षा के लिए भेजने पर अलाउंस दिया जाए।
चुनाव में ये रहेंगे प्रमुख मुद्दे: {टाउनशिप की सुविधाओं में विस्तार
- वेज रिवीजन जल्द से जल्द लागू कराना
- मेडिकल के लिए स्पेशल लीव और शिक्षा पर स्पेशल अलाउंस
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31m4fgw
via
Comments
Post a Comment