नक्सलियों में अब कोरोना महामारी का डर छाने लगा है। मोदकपाल थाना क्षेत्र के पेद्दाकवाली के जंगल से बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला नक्सली को डीआरजी के जवानों ने पकड़ा है। गिरफ्तार नक्सली का नाम सुमित्रा चेपा है जो 10 साल से नक्सल संगठन में काम कर रही थी। महिला नक्सली के अनुसार सर्दी खांसी होने पर उसे कोरोना के डर से संगठन से निकाल दिया गया। जिसके बाद अपने परिजन के पास जाने के लिए जंगल में रुकी थी। दरअसल, मोदकपाल थाने के पेद्दाकवालीके जंगल में एक महिला नक्सली के संदिग्ध स्थिति में रुके होने की सूचना मिलने पर डीआरजी के जवानों को बुधवार को बीजपुर से पेद्दाकवाली की ओर रवाना किया गया था। सर्चिंग के दौरान पेद्दाकवाली के जंगल में मिली एक महिला संदिग्ध स्थिति में मिली। उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम पेद्दाकवाली निवासी सुमित्रा चेपा बताया। उसने बताया कि वह वर्ष 2010 से नक्सली संगठन में भर्ती होकर विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए वर्तमान में बटालियन में कंपनी नंबर 1 के प्लाटून नम्बर-3 की सक्रिय सदस्य के रूप से काम कर रही थी। उसे सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत होने पर बटालियन के नक्सलियों ने कोरोना होने की शंका में और संक्रमण के भय से बटालियन से उसकी छुट्टी कर दी।
पकड़ी गई नक्सली ने बताया- संगठन में और भी कई नक्सलियों को है बुखार : गिरफ्तार की गई नक्सली ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि लगातार 10 वर्षों से नक्सली संगठन में रहकर काम करने के बाद अचानक संगठन से छुट्टी किए जाने पर अपने परिजन के पास जाने के उद्देश्य से पेद्दाकवाली के जंगल में आकर रुकी थी। नक्सली सुमित्रा ने बताया कि संगठन में अन्य कई नक्सली सदस्यों को सर्दी, खांसी, बुखार और उल्टी-दस्त की शिकायत है। जिससे बटालियन के नक्सली कोरोना संक्रमण के भय से घबरा गए हैं और इस बीमारी को लेकर बटालियन में हड़कंप मचा हुआ है। यही वजह है कि बटालियन में नक्सलियों को सर्दी, खांसी व बुखार के लक्षण दिखने पर उनका संगठन से छुट्टी कर दिया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30UIjZL
via
Comments
Post a Comment