Skip to main content

रेत, शराब और भू-माफिया को कांग्रेस सरकार का संरक्षण

जन संवाद के जरिए राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरगुजा, बस्तर व धमतरी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार रेत, शराब और भू-माफिया को संरक्षण दे रही है। राज्य सरकार से कोरोना से बचाव के लिए खर्च की गई राशि पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है।
वनोपजों की खरीदी बंद : नेताम - अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद रामविचार नेताम ने बस्तर के कार्यकर्ताओं से कहा कि आज प्रदेश के मज़दूर काम की तलाश में भटक रहे हैं। प्रदेश सरकार ने तेंदूपत्ता की खरीदी बंद कर इन श्रमिकों के साथ भी अन्याय किया है। प्रदेश सरकार ने बस्तर और सरगुजा में आदिवासियों के लिए इमली, साल बीज, चिरौंजी तेंदूपत्ता की मार्केटिंग का काम ही नहीं किया।
माफिया का राज : धरम- नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सरगुजा जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में इन दिनों माफिया राज चल रहा है। रेत माफिया, शराब माफिया और भू माफिया को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है।

कोरोना नहीं, कमाई की चिंता : बृजमोहन
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार को विभिन्न मदों से 2500 करोड़ मिले हैं, लेकिन कोरोना से बचाव के लिए 500 करोड़ भी खर्च नहीं किया है। सरकार इसका ब्योरा दे। सरकार को कोरोना संक्रमण की नहीं, बल्कि ठेकों-टेंडर से कमाई की ज़्यादा चिंता है। धमतरी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बृजमोहन ने कहा कि लॉकडाउन में फंसे राज्य के प्रवासी श्रमिकों की वापसी के समय ट्रेन किराए का महज 15% खर्च वहन करने में सियासी ड्रामेबाजी की। क्या प्रदेश सरकार अपने ही परेशान श्रमिकों को वापस लाने के लिए पैसे तक देने की स्थिति में नहीं है?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congress government's protection of sand, liquor and land mafia


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d3KPPR
via

Comments