ओडिशा से आ रहे ट्रक काे राेककर पुलिस ने डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इसकी कीमत साढ़े 7 लाख रुपए बताई है। कोतवाली टीआई नरेंद्र पुजारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा के नंबर वाली कत्थे रंग के आयसर ट्रक में कुछ लोग गांजा लेकर मलकानगिरि से जगदलपुर और कोंडागांव के रास्ते रायपुर की ओर जा रहे हैं।
कोंडागांव पुलिस ने चिखलपुटी के पास एनएच 30 पर नाकाबंदी लगाई। ट्रक को राेका गया। चालक रमेश कुमार सराेया से गांजा के संबंध में पूछताछ की गई। तलाशी में 150.4 क्विंटल गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने अाराेपी रमेश कुमार निवासी गुरु ग्राम हरियाणा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अपराध दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hfH2Cq
via
Comments
Post a Comment