मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी से अतिभारी बारिश का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। यह वही समय है, जब दक्षिण-पश्चिमी मानसून के भी बस्तर की ओर से प्रदेश में दाखिल होने की संभावना है। इसलिए भारी बारिश का पूर्वानुमान भी दक्षिण बस्तर पर केंद्रित है। लालपुर मौसम केंद्र के अनुसार पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी मे कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके ऊपर एक चक्रवात भी है। इसके असर से 10 और 11 जून को ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश तथा तेलंगाना के कई हिस्से में अतिभारी बारिश संभव है। छत्तीसगढ़ में इसी का एक्सटेंशन होगा और बस्तर के अलावा राजधानी रायपुर समेत पूरा संभाग तथा उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ जगह भारी बारिश की संभावना है। लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार इससे तापमान में भारी गिरावट आएगी। दो से तीन दिनों तक बारिश होने और बादल रहने के कारण मौसम पूरी तरह ठंडा हो जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e0tl88
via
Comments
Post a Comment