तुमला क्षेत्र में 11 वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना तुमला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोंगादरहा की है। शिवानी सिदार पिता विजय (11) निवासी तुमला थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हेंनझरिया अपने मामा के घर डोंगादरहा मेहमान आई हुई थी और बुधवार की रात नानी के साथ जमीन में सो रही थी, उसी दौरान अचानक रात 12 से एक बजे लगभग उसे करैत ने डस लिया। स्वास्थ बिगड़ने पर देर रात दो बजे उसे कुछ अनहोनी का आभाष हुआ, लेकिन उसे सांप के काटे जाने का एहसास नहीं हुआ।
उसी समय करैत सांप को वहां देखा था और ग्रामीणों ने उसे मार डाला था। सांप देखे जाने पर घायल बच्ची से पूछने पर उसने सांप काटे जाने की बात से इंकार किया और फिर नानी के साथ वह जमीन पर सो गई, लेकिन उसे सांप ने डस लिया था। अचानक रात 3 बजे उसे उल्टी और चक्कर आना शुरू हो गया, जिसके बाद उसके मामा ने कोतबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उसे दाखिल कराया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dGVC2B
via
Comments
Post a Comment