Skip to main content

खुद को कोरोना पॉजिटिव बता कर्मचारियों से मारपीट

जिले में अन्य राज्यों से आ रहे मजदूरों की जांच के लिए ग्राम खालेमुरवेंड में स्क्रीनिंग सेंटर बनाया गया है, जहां जांच के बाद ही मजदूरों को संबंधित गांव की ओर रवाना किया जाता है। बीती रात दो बाइक सवार युवक कांकेर से आ रहे थे। जिन्हें खलेमुरवेंड में तैनात पुलिस की टीम ने रोककर जांच के लिए स्क्रीनिंग सेंटर में भेजा। लेकिन उनमें से एक युवक ने नशे की हालत में हंगामा करते हुए खुद को कोरोना पॉजिटिव बताकर कर्मचारियों से मारपीट की। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीती शुक्रवार की रात करीब 10 बजे कांकेर से केशकाल की ओर दो युवक बाइक में आ रहे थे। इन दोनों को पुलिस ने रोका और स्क्रीनिंग सेंटर में तैनात कर्मचारियों से जांच करवाने की बात कही। कर्मचारी जब दोनों युवक का नाम लिख रहे थे। इसी दौरान नशे में चूर एक युवक अचानक गुस्से में आकर कर्मचारियों से मारपीट करने लगा। युवक बार-बार खुद को कोरोना पॉजिटिव बताकर स्वास्थ्य कर्मचारियों से बहस कर रहा था।

दो आरोपी गिरफ्तार
केशकाल थाना प्रभारी देवेंद्र दर्रो ने बताया घटना के दौरान तहसीलदार राकेश साहू भी मौजूद थे जिन्होंने तत्काल कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा को फोन पर जानकारी दी। कलेक्टर ने उन दोनों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। दोनों को गिरफ्तार कर केशकाल थाना लाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Striking employees for calling themselves Corona positive


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e1PXFl
via

Comments