Skip to main content

पूजा पाठ की मिली अनुमति, रथयात्रा निकलेगी या नहीं

गोंचा महापर्व पर 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज द्वारा हर साल तीन रथों में निकाली जाने वाली रथयात्रा इस साल निकलेगी या नहीं, इस पर असमंजस बरकरार है। बुधवार को रथ यात्रा निकालने की मांग को लेकर एक ज्ञापन समाज के लोगों ने कलेक्टर रजत बंसल को सौंपा। कलेक्टर ने समाज के लोगों को लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए पूजा पाठ करने की अनुमति तो दी, लेकिन रथ यात्रा के लिए एसडीएम से बातकरने कहा।
360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष हेमंत पांडे ने कहा एसडीएम से अभी बात नहीं हो पाई है, लेकिन उम्मीद है कि अनुमति मिल जाएगी। पूजा विधान की अनुमति मिल गई है, लेकिन अब तक रथ यात्रा की अनुमति नहीं मिल पाई है। इसके चलते इस साल रथ यात्रा विधि विधान के साथ या कुछ लोगों की मौजूदगी में निकाली जाएगी, इसका निर्णयनहीं हो सका है।
उन्होंने कहा कि कोरोना का असर इस साल सभी त्योहारों पर पड़ा है। गोंचा महापर्व भी इससे अछूता नहीं है। महापर्व का हर विधान जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए किया जाएगा।
इंद्रावती नदी के जल से आज हाेगा जलाभिषेक
शुक्रवार को स्थानीय जगन्नाथ मंदिर में चंदन जात्रा के साथ गोंचा महापर्व की शुरुआत की जाएगी। इस पूजा विधान के तहत विभिन्न धार्मिक परम्पराओं का पालन किया जाएगा। शुक्रवार की सुबह भगवान सालीग्राम की प्रतिमा की पूजा के बाद आसना के महेन्द्रनाथ जोशी के घर से जगन्नाथ मंदिर लाया जाएगा। यहां प्रतिमा की विधि विधान से पूजा की जाएगी। इसके बाद इंद्रावती नदी से लाए गए जल से भगवान का जलाभिषेक कर चंदन का लेप भगवान को लगाया जाएगा, आरती व भोग लगाने के बाद पूजा संपन्न होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eQLt4r
via

Comments